डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर आर्यव्रत पत्रकार संघ थांदला ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की ।

थांदला – भारतीय संविधान के मुख्य निर्माता और समाज सुधारक डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्म जयंती दिवस के अवसर पर, थांदला के वागड़िया फलीया स्कूल के पास स्थित उनकी प्रतिमा पर आर्याव्रत पत्रकार संघ ने माल्यार्पण किया माल्यार्पण कर बाबा साहेब को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

आर्याव्रत पत्रकार संघ तहसील अध्यक्ष धीरज वाघेला ने कहा कि डॉक्टर आंबेडकर जी ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई लड़ी और एक ऐसे संविधान की रचना की जो सभी को समानता और स्वतंत्रता प्रदान करता है । उनके आदर्श आज भी हमें प्रेरणा देते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका को अमूल्य बनाते हैं ।

पत्रकार इमरान खान ने कहा कि डॉ अंबेडकर जी के दिखाए गए मार्ग पर चलकर हमें सामाजिक भेदभाव को मिटाना होगा और उनके सपनों का भारत बनाना होगा यह दिन उनके योगदान को याद करने और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का दिन है

इस कार्यक्रम में धीरज वाघेला ,राजू धानक, इमरान खान ,विवेक व्यास, मनीष वाघेला, कुलदीप वर्मा ,नीलिमा डाबी ,पपेस डामोर ,पिंकी पाठक, माधुरी धानक, मोहन भाई, राजेश डाबी एवं अन्य पत्रकारगण मौजूद थे

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x