कलेक्टर ने एसडीएम कोर्ट पेटलावद एवं मेघनगर का किया निरीक्षण।

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना ने गुरुवार को एसडीएम कोर्ट पेटलावद एवं शुक्रवार को एसडीएम कोर्ट मेघनगर का निरीक्षण कर न्यायालयों में प्रचलित विभिन्न राजस्व प्रकरणों की प्रगति की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान उन्होंने न्यायालयों में लंबित एवं निराकृत प्रकरणों की गहन समीक्षा करते हुए उनकी वर्तमान स्थिति का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान निर्देश दिए कि न्यायालयों में लंबित प्रकरणों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भू-अभिलेख शाखा को समय पर प्रेषित किया जाए। इसके साथ ही फौजदारी प्रकरणों में सूचना पत्र तामिली की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के लिए संबंधित थानों से समन्वय स्थापित कर तामिली सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने आरसीएमएस पोर्टल पर दर्ज सीमांकन, बंटवारा एवं नामांतरण से संबंधित लंबित राजस्व प्रकरणों की भी विस्तार से समीक्षा की।

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी राजस्व प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि सभी अधीनस्थ राजस्व न्यायालयों के रोस्टर तैयार किए जाएं तथा उनके नियमित निरीक्षण किए जाएं, जिससे न्यायिक कार्य प्रणाली अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बन सके। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में, त्वरित, समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण पर विशेष बल दिया।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन से जुड़े प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय-सीमा में किया जाए, ताकि नागरिकों को अनावश्यक विलंब एवं असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पेटलावद सुश्री तनुश्री मीणा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मेघनगर श्रीमती रीतिका पाटीदार, तहसीलदार पेटलावद श्री अनिल बघेल, तहसीलदार मेघनगर श्री पलकेश परमार, नायब तहसीलदार पेटलावद सुश्री अंकिता भिड़े, नायब तहसीलदार मेघनगर सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x