नरसिंहपुर कलेक्टर श्रीमती रजनी सिंह के निर्देशन में राजस्व निरीक्षक मंडल बोहानी अंतर्गत ग्राम नयागांव एवं ग्राम भौरझिर में शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया।

ग्राम नयागांव में शासकीय रास्ता मद की भूमि पर बने अवैध शौचालय व चबूतरे को जेसीबी की मदद से हटाकर भूमि ग्राम पंचायत को सौंपी गई। वहीं ग्राम भौरझिर में शासकीय चारागाह मद की 35 एकड़ भूमि पर फसल लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया।







