कलेक्टर द्वारा चार आवेदकों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई
कलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई ली गई।
आवेदनों के निराकरण के निर्देश दिए–
आवेदक समस्त ग्रामवासी ग्राम पंचायत खेड़ा तहसील रामा द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत खेडा के अंतर्गत नाहारखोदरा फलिया से टिटोडी फलिया स्कूल तक वर्तमान में सड़क नहीं होने से ग्राम से मोरीपाडा तक चलकर जाना पड़ता है हमारे ग्राम में लगभग आबादी 250 से 300 इससे भी अधिक है। ग्राम बासियो को खाद, बीज व अनाज लाने ले जाने में भी काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है ग्रामवासीयो की मांग है कि उक्त मार्ग पर पक्की सड़क बनायी जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

आवेदिका श्रीमती निशा पति जितेन्द्र राय निवासी रोहित कॉलोनी वार्ड नं 2 राणापुर द्वारा बताया गया कि विपक्षीगण द्वारा प्रार्थिया की दुकान व जमीन पर अवैध कब्जा करने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री वाला परमार निवासी नरवालिया तहसील झाबुआ द्वारा बताया गया कि प्रार्थी की निजी कृषि भूमि सर्वे नं 279 व 283 है विपक्षीगण द्वारा लड़ाई झगड़े करके अवैध कब्जा कर लिया गया है अवैध कब्जा हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।

आवेदक श्री खीमा पिता कलसिंह हटिला निवासी समोई तहसील राणापुर द्वारा बताया गया कि आवेदनकर्ता को तड़वी पद से हटने एवं उसकी जगह पोते को तड़वी पद देने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक श्री पंकज सिंगाड़ निवासी ग्राम कालापिपल में द्वारा बताया गया कि सिंगाड़ फलिये में चार महीने से हेंड पम्प खराब होने से फलिये के राहवासियों को पानी पीने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है उक्त हेंड पम्प को ठीक करवाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।
कलेक्टर द्वारा आवेदकों को आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई-
आवेदिका श्रीमती ताराबाई पति आनंदीलाल लोधा निवासी तारखेड़ी तहसील पेटलावद, आवेदिका अनिता पति कैलाश पंवार निवासी रूपगढ़ तहसील पेटलावद, आवेदक श्री पप्पू खुमसिंह निवासी बामनसेमलिया तहसील झाबुआ एवं आवेदक श्री गजराजसिंह झाला निवासी रामकृष्ण नगर झाबुआ ने कलेक्टर के समक्ष उपस्थित होकर आर्थिक सहायता हेतु आवेदन किया। कलेक्टर द्वारा आवेदकों को 5-5 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

कलेक्टर द्वारा सम्बंधित अधिकारियों को समस्याओं को समय सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। इस प्रकार विभिन्न विभागों से संबंधित जनसुनवाई में कुल 54 आवेदन आए।
इस दौरान अपर कलेक्टर श्री सी. एस. सोलंकी, समस्त विभाग के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।






