मध्यप्रदेश आनंद संस्थान, भोपाल द्वारा जारी निर्देशानुसार जिला झाबुआ में कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में 14 जनवरी से 28 जनवरी 2026 तक आनंद उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज 23 जनवरी 2026 को जनपद पंचायत झाबुआ अंतर्गत ग्राम पंचायत करडावद बड़ी में आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों, पंचायत कर्मियों एवं शिक्षकों द्वारा रस्साकसी प्रतियोगिता में सहभागिता की गई। वहीं हाई स्कूल करडावद बड़ी के छात्र-छात्राओं ने चेयर रेस, कबड्डी, रस्साकसी, खो-खो सहित विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम में राज्य आनंद संस्थान के मास्टर ट्रेनर श्री मुकेश करुवा, आनंद विभाग के जिला अधिकारी एवं उपसंचालक श्री पंकज सांवले, सहायक नोडल आनंद विभाग श्री जगदीश सिसोदिया, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री प्रियंक पाटीदार, ग्राम पंचायत करडावद बड़ी के सचिव श्री बदिया मेडा, मोबिलाइज़र तथा हाई स्कूल करडावद बड़ी के समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणजनों एवं विद्यार्थियों में सामूहिक सहभागिता, आनंद एवं सकारात्मकता का वातावरण निर्मित हुआ।


