राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम सम्पन्न

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी 2026 के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर सभाकक्ष में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर नेहा मीना तथा पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। वनमंडलाधिकारी श्री भारत सोलंकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत बैज लगाकर किया गया।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कलेक्टर नेहा मीना ने सभी नवीन मतदाताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मतदान का अधिकार हमें लंबे संघर्ष के बाद प्राप्त हुआ है। यह अधिकार लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसका उपयोग प्रत्येक नागरिक को जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए।उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 से मतदाता जागरूकता हेतु राष्ट्रीय मतदाता दिवस प्रारंभ किया गया था। जो “मेरा भारत, मेरा वोट” के संकल्प के साथ मनाया जा रहा है।

जिले में एसआईआर के अंतर्गत पूरी टीम द्वारा अत्यंत मेहनत एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य किया गया है, जिसके लिए उन्होंने पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं।कलेक्टर ने बीएलओ द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आपसी समन्वय और प्रोत्साहन के कारण ही गत वर्ष जिले को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली और जिले का प्रतिनिधित्व हुआ। पूरी टीम की मेहनत से यह उपलब्धि प्राप्त हुई। उन्होंने छात्राओं द्वारा व्यक्त किए गए विचारों की प्रशंसा करते हुए सभी से मतदान में अनिवार्य रूप से भागीदारी करने का आह्वान किया। साथ ही मतदाता जागरूकता को और सशक्त बनाने हेतु जिले में स्वीप एम्बेसडर बनाये जाने को कहा।राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने सभी मतदाताओं को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अपने अनुभव के आधार पर उन्होंने विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कराए हैं तथा दो बार निर्वाचन आब्जर्वर के रूप में भी कार्य किया है।

आज तक निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था में कोई बाधा नहीं आई है।उन्होंने बताया कि भारत की चुनावी प्रक्रिया बेहद सरल एवं कोडिफाइड है, जिससे नवीन मतदाता भी आसानी से मतदान की प्रक्रिया को समझ सकते हैं। विश्व में भारत की निर्वाचन प्रणाली की अलग पहचान है।डॉ. सिंह ने कहा कि निरंतर जागरूकता प्रयासों से मतदान प्रतिशत में वृद्धि हुई है। चुनावी तंत्र अत्यंत विशाल है, जिसमें बड़ी संख्या में मतदाता एवं मतदान दल शामिल होते हैं तथा मौसम जैसी चुनौतियों के बावजूद निर्वाचन सफलतापूर्वक संपन्न कराए जाते हैं। उन्होंने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से सभी वर्गों को जागरूक करने एवं मतदाताओं की आकांक्षाओं के प्रति सदैव सजग रहने की बात कही।कार्यक्रम में सहायक कलेक्टर श्री आशीष कुमार ने अपने उद्बोधन में कहा कि उन्होंने चुनाव की प्रक्रिया को बचपन से बहुत करीब से देखा है, क्योंकि उनके पिताजी भी निर्वाचन कार्यों से जुड़े रहे हैं। उन्होंने कहा कि मतदान का अधिकार कोई छोटा अधिकार नहीं है। स्वतंत्रता से पूर्व सभी नागरिकों को मतदान का अधिकार प्राप्त नहीं था, लेकिन संविधान निर्माताओं ने सभी को समान रूप से यह अधिकार प्रदान किया।

उन्होंने मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने मतदान अधिकार को पहचानें और उसका सम्मान करें। साथ ही चुनावी प्रक्रिया में लगे कार्मिकों एवं टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मतदाताओं को जागरूक करना और मतदान को एक कर्तव्य के रूप में अपनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।*संदेश एवं मतदाता जागरूकता संबंधी विचार प्रस्तुत किये*चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार के संदेश को सुना गया। कुमारी गरिमा गोस्वामी एवं कुमारी शिवांगी बुधवंत द्वारा “मेरा भारत, मेरा वोट” की थीम पर निर्वाचन के संबंध में अपने विचार प्रस्तुत किए गए। साथ ही बीएलओ द्वारा भी एसआईआर के संबंध में अपने विचार रखे गये।

इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी एस सोलंकी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विजय कुमार मण्डलोई, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

³

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x