झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशन में जिले में अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय संचालित करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मिंडल स्थित एक अवैध चिकित्सालय पर नोडल अधिकारी डॉ. देवड़ा के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान बंगाली चिकित्सक डॉ. प्रताप विश्वास द्वारा फिजियोथेरेपी की आड़ में अवैध रूप से चिकित्सा व्यवसाय संचालित किया जाना पाया गया। निरीक्षण के दौरान क्लिनिक में एलोपैथिक दवाइयां भी पाई गईं।
इस पर टीम द्वारा मौके पर पंचनामा तैयार कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए क्लिनिक को सील किया गया।कार्रवाई में फार्मासिस्ट श्री शंकर अजनार एवं डिप्टी एमईआईओ श्री प्रेम डेनियल का सहयोग रहा।






