अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला द्वारा बैठक लेकर गैस सिलेंडरों के स्टॉक एवं बुकिंग वेटिंग वर्तमान की स्थिति की जानकारी ली गई

एलपीजी गैस क्राइसिस एवं वर्तमान परिदृश्य को देखते अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थांदला श्री भास्कर गाचले द्वारा थांदला क्षेत्र के गैस एजेंसी प्रो. की बैठक लेकर गैस सिलेंडरों के स्टॉक एवं बुकिंग वेटिंग की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई।

एसडीएम द्वारा एजेंसी कर्मचारियों व्यवहार के संबंध में आम उपभोक्ता से संवेदनशील होकर शालीनता से बात करके समझाईश देने की निर्देश दिए

एजेंसी प्रोपराइटरों को बताया गया कि आम उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की गैस सिलेंडर प्राप्त करने में समस्या नहीं आनी चाहिए एवं पैनिक में अनावश्यक रूप से बुकिंग करने से बचे। कुछ उपभोक्ता सिलेंडर भरा होने के बावजूद भी बुकिंग करवा रहे हैं उन पर विशेष ध्यान देने हेतु कहा गया। डिलीवरी इनवॉइस जनरेट होने के बाद शहरी क्षेत्र में 25 दिन एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन बाद नई बुकिंग हो सकेगी।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x