जनगणना 2027 हेतु फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का प्रशिक्षण प्रारंभ।

जिले में जनगणना 2027 के कार्यों के सफल, सुव्यवस्थित एवं सुचारू क्रियान्वयन के उद्देश्य से फील्ड ट्रेनर्स के द्वितीय बैच का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 30 मार्च 2026 से 02 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जा रहा है। आज प्रशिक्षण के प्रथम दिवस पर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सांदीपनि शासकीय उत्कृष्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय झाबुआ में प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा फील्ड ट्रेनर्स को जनगणना कार्य की संपूर्ण प्रक्रिया, डाटा संकलन की विधि, निर्धारित प्रपत्रों के सही उपयोग, तकनीकी पहलुओं एवं फील्ड स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही, प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य फील्ड ट्रेनर्स को इस प्रकार दक्ष बनाना है कि वे जनगणना कार्य को पूर्ण सटीकता, पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ संपादित कर सकें।जिला प्रशासन द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि जनगणना 2027 का कार्य जिले में प्रभावी, त्रुटिरहित एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न हो।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x