राणापुर जनसुनवाई में 54 आवेदनों पर हुई सुनवाई, कलेक्टर ने दिए त्वरित निराकरण के निर्देश ।

झाबुआ कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने मंगलवार को विकासखंड राणापुर में आयोजित जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं तथा प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।जनसुनवाई में ग्राम भाण्डाखेड़ा निवासी श्रीमती अनिता मेड़ा ने आवेदन प्रस्तुत कर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता/सहायिका भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितता की शिकायत की।

आवेदिका ने आरोप लगाया कि एक अभ्यर्थी द्वारा गलत एवं अमान्य अंकसूची प्रस्तुत कर मेरिट सूची में स्थान प्राप्त किया गया है। कलेक्टर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी (डीपीओ) को संबंधित अंकसूची एवं अभिलेखों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिए।ग्राम कुशलपुरा निवासी श्री सकरिया ने भूमि संबंधी प्रकरण में सुनवाई नहीं होने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर कलेक्टर ने तहसीलदार को सीमांकन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसी प्रकार ग्राम माछलियाझीर निवासी श्री नूरिया ने आवास एवं विद्युत पोल की व्यवस्था संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही कर समस्या का निराकरण करने के निर्देश दिए।राणापुर में आयोजित जनसुनवाई में कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं जिला मुख्यालय झाबुआ में अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी द्वारा आयोजित जनसुनवाई में 136 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, एसडीएम श्री महेश मंडलोई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x