मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर ने जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए।

झाबुआ। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान एवं अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामों से आए आवेदकों ने अपनी समस्याएँ अधिकारियों के समक्ष रखीं। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 51 आवेदन प्राप्त हुए।

जनसुनवाई में ग्राम पंचायत पिपलखुंटा छोटी के ग्रामवासियों द्वारा अनुपूरा फलिया एवं समेत्रा फलिया में विद्युत ट्रांसफॉर्मर एवं विद्युत पोल नहीं होने के कारण उत्पन्न समस्या से अवगत कराते हुए दोनों फलियों में ट्रांसफॉर्मर एवं पोल स्थापित किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। सेवा निवृत्त शिक्षक श्री कन्हैयालाल मुणिया द्वारा संविदा शाला शिक्षक वर्ग-3 पद पर 15 प्रतिशत लाभ नहीं मिलने के संबंध में आवेदन दिया गया। ग्राम बोचका तहसील रामा निवासी श्री लालू पिता बुचा भूरिया द्वारा संयुक्त रूप से खरीदी गई कृषि भूमि पर विपक्षी द्वारा किए गए अवैध नामांतरण पर रोक लगाने एवं धमकी दिए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत मदरानी विकासखंड मेघनगर के समस्त ग्रामवासियों द्वारा रोजगार सहायक सचिव द्वारा कर्तव्यों का समुचित निर्वहन नहीं करने, संपर्क करने पर फोन न उठाने तथा समस्याओं की अनदेखी किए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करते हुए स्थानांतरण की मांग की गई। ग्राम खेड़ा के नहारखोदरा फलिया तहसील रामा के ग्रामीणों द्वारा स्वीकृत विद्युत डीपी को निर्धारित स्थान के बजाय अन्य स्थान पर लगाए जाने की शिकायत की गई। वहीं गुलाबपुरा तहसील रामा निवासी श्रीमती रमदाबाई पति दिपु डामोर द्वारा गुलाबपुरा तालाब की पाल तोड़कर मकान निर्माण किए जाने से दुर्घटनाएँ होने की जानकारी देते हुए अतिक्रमण हटाने का आवेदन प्रस्तुत किया गया।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं अपर कलेक्टर द्वारा जनसुनवाई में प्राप्त समस्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x