सीईओ जिला पंचायत द्वारा अधिकारी और कर्मचारियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।

“मेरा भारत, मेरा वोट”

झाबुआ। 16वाँ राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी के पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान द्वारा आज प्रात: 11 बजे अधिकारी और कर्मचारियों को लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए शपथ दिलाई गई कि अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री भास्कर गाचले, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री पंकज साँवले, जिला कोषालय अधिकारी सुश्री वैशाली सिसोदिया एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x