झाबुआ। कलेक्टर द्वारा दो आवेदकों को 5-5 हजार रुपये एवं दो आवेदकों को 2-2 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गईकलेक्टर नेहा मीना द्वारा मंगलवार को जिला मुख्यालय पर साप्ताहिक जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न ग्रामों एवं तहसीलों से आए नागरिकों द्वारा अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं मांगें कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत की गईं।

जनसुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 54 आवेदन प्राप्त हुए।जनसुनवाई के दौरान आवेदक श्री चंद्रकांता पति स्व. राजेश बसौड़ निवासी मेघनगर तहसील मेघनगर द्वारा अपने स्वामित्व एवं आधिपत्य के भवन पर जबरन कब्जा कर बेदखल किए जाने के संबंध में कार्यवाही कर भवन खाली कर सुपुर्द करवाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया।
आवेदक मन्नू पिता रालु पारगी निवासी ग्राम तांदलादरा तहसील मेघनगर द्वारा नल जल योजना अंतर्गत पूर्व सरपंच फलिये में पाइप लाइन कार्य नहीं कराए जाने एवं नल कनेक्शन हेतु सीमेंट पोल आज तक स्थापित नहीं किए जाने की शिकायत प्रस्तुत की गई। साथ ही उक्त फलिये में नल जल योजना का कार्य प्रारंभ कराए जाने की मांग की गई।

इसी प्रकार ग्राम पंचायत ढेकलबड़ी के वेशिया फलिये के निवासियों द्वारा बताया गया कि फलिये में लगभग 70 से 90 परिवार निवासरत हैं, लेकिन पेयजल की गंभीर समस्या बनी हुई है। फलिये में नवीन हैंडपंप खनन करवाए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। आवेदक बबलीबाई पति मडिया बारिया निवासी मातापाड़ा सुअरपाड़ा तहसील पेटलावद द्वारा सामलाती भूमि सर्वे नंबर 303/1, 340, 328 एवं 316 पर विपक्षी द्वारा अवैध रूप से मकान निर्माण किए जाने पर कार्यवाही किए जाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया।

कलेक्टर ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरणों की तथ्यात्मक जांच कर नियत समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।आर्थिक सहायता राशि स्वीकृतजनसुनवाई के दौरान आर्थिक सहायता हेतु प्रस्तुत आवेदनों पर कलेक्टर द्वारा सहानुभूतिपूर्वक विचार किया गया। आवेदक सुमित्रा रामचन्द्र निवासी उमरादरा तहसील मेघनगर एवं आवेदक श्रीमती दीपा वाखला निवासी समोई को ₹ 5,000-5,000 की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।इसी क्रम में आवेदक रेमा भूरिया निवासी सजवानी छोटी एवं अनिता तोलु निनामा, निवासी सजवानी छोटी को ₹ 2,000-2,000 की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई।

जनसुनवाई के दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी सहित जिले के समस्त विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।






