कार्यक्रम के दौरान विभिन्न हितग्राहियों को शासन की योजनाओं के अंतर्गत लाभ वितरित किए गए। इसमें पेंशन, श्रम सेवा कार्ड, लाड़ली लक्ष्मी योजना, प्रसूति सहायता, छात्र प्रोत्साहन राशि एवं आयुष्मान कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति आदेश एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

हितग्राहियों ने शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत हितलाभ वितरित किए गए।ग्राम डुंगरालालु, जनपद पंचायत झाबुआ के आयुष गुण्डिया को दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन पेंशन योजना अंतर्गत स्वीकृति आदेश प्रदान किया गया।

ग्राम गुंदीपाडा, जनपद पंचायत झाबुआ की श्रीमती कांता नारायण सिंह को म.प्र. भवन एवं संनिर्माण कर्मकार मंडल अंतर्गत श्रम सेवा कार्ड वितरित किया गया।जनपद पंचायत पेटलावद के श्री बालसिंह गामड़ एवं श्री शम्भु राणा को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना अंतर्गत स्वीकृति आदेश (₹600 प्रतिमाह) प्रदान किए गए।कु. पूर्विका प्रजापत को लाड़ली लक्ष्मी योजना अंतर्गत आश्वासन प्रमाण पत्र (₹1.00 लाख, 21 वर्ष पूर्ण होने पर) दिया गया।

श्रीमती कांता वसुनिया को स्वास्थ्य विभाग की प्रसूति सहायता योजना अंतर्गत ₹12,000 की स्वीकृति प्रदान की गई।विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना अंतर्गत कु. अंकिता भूरा को कक्षा 10वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने पर ₹4,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, जो वर्तमान में सांदीपनि उत्कृष्ट विद्यालय, झाबुआ में अध्ययनरत हैं।
वहीं श्री धरमेश मेड़ा को कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु ₹5,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई, जो वर्तमान में इंदौर में जेईई की तैयारी कर रहे हैं।
इसके अतिरिक्त ग्राम भूराडाबरा, झाबुआ की श्रीमती पिना कटारा एवं ग्राम माछलिया की कु. वंदना को आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए, जिनके माध्यम से उन्हें ₹5 लाख तक निःशुल्क उपचार की सुविधा प्राप्त होगी।






