प्रथम नगर आगमन पर जिलाध्यक्ष हरीश राठौर का सम्मान – धीरज वाघेला को सौपी तहसील अध्यक्ष की कमान।

थांदला। पत्रकारों के हित व संगठन मजबूती के लिए प्रयासरत आर्यव्रत पत्रकार संघ के जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ के प्रथम नगर आगमन पर नगरीय पत्रकारों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। इस असवर पर राठौड़ ने आर्यव्रत के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्री, राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राकेशसिंह चौहान, राष्ट्रीय सचिव कमलसिंह सौलंकी के नेतृत्व में देश भर के पत्रकारों के संगठन से जुड़ने व पत्रकारों के पक्ष में कार्य करने को लेकर उत्साह के बारें में बताया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 90;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0006,0.0000;
brp_del_sen:0.1000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
bokeh:0;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 199.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 39;

इस दौरान राठौड़ ने बताया कि मध्यप्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष विजय निमा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में तेजी से पत्रकारों की नियुक्ति व तहसील इकाई से लेकर ग्रामीण अंचल में पत्रकारों को जोड़ने का अभियान चलाया जा रहा है। नगर के पत्रकारों ने मिलकर थांदला नगरीय इकाई के लिए युवा पत्रकार धीरज वाघेला को तहसील अध्यक्ष बनाने की अनुसंशा की जिसे राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से जिलाध्यक्ष ने तुरंत धीरज वाघेला को तहसील पत्रकार संघ अध्यक्ष नियुक्त कर दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार पवन नाहर, समकीत तालेरा, विवेक व्यास, पिंकी पाठक, मनीष वाघेला, इमरान खान, राजू धानक, पपेश डामोर, कुलदीप वर्मा, राजू राठौड़ आदि पत्रकारों व समाजसेवियों ने जिलाध्यक्ष हरीश राठौड़ सहित नवीन तहसील अध्यक्ष धीरज वाघेला का पुष्पमाला पहनाकर व पौधें का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत सम्मान किया व जिलाध्यक्ष व तहसील अध्यक्ष को शुभकामनाएं दी। नवीन अध्यक्ष वाघेला ने कहा जल्द ही नगर इकाई के साथ ग्रामीण अंचल में भी पत्रकारों को संगठन से जोड़ा जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x