थांदला – आर्याव्रत पत्रकार संघ ने झाबुआ जिले के थांदला ग्रामीण क्षेत्र से तहसील अध्यक्ष के रूप में पपेस डामोर को नियुक्त किया गया है,। यह नियुक्ति ग्रामीण अंचल पत्रकार साथियों के हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और निष्पक्ष पत्रकारिता को मजबूत करने के उद्देश्य से की गई है ।राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र अग्निहोत्रीजी, प्रदेश अध्यक्ष विजय नीमाजी एवं झाबुआ जिला अध्यक्ष हरीश राठौर जी के द्वारा यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी पपेस डामोर को सौंपी गई है ।
नवनियुक्त अध्यक्ष पपेस को एक अनुभवी, निष्पक्ष और बेबाक पत्रकार के रूप में जाना जाता है, जिनसे संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अपनी नियुक्ति पर, पपेस डामोर ने जिला अध्यक्ष हरीश राठौर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, मैं इस नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाऊंगा ग्रामीण के सभी पत्रकार साथियों को एकजुट करना और उनकी समस्याओं व अधिकारों के लिए हमेशा खड़ा रहना मेरी प्राथमिकता होगी। हम निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध हैं। पपेस डामोर की नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं और उनके शुभचिंतको ने हर्ष व्यक्त किया है ।
थांदला तहसील अध्यक्ष धीरज वाघेला का कहना है कि पपेस डामोर लंबे समय से आंचलिक पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय है। और उनके कार्य कार्यकुशलता से संगठन को नई दिशा मिलेगी






