पेटलावद। कॉलेज ग्राउंड में भील प्रदेश विद्यार्थी मोर्चा (BPVM) की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पेटलावद कॉलेज इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। बैठक में छात्रों की शिक्षा, अधिकार, कॉलेज से जुड़ी समस्याओं एवं आगामी कॉलेज चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कॉलेज कार्यकारिणी 1. गोविन्द अमलीयार — संयोजक2. सरिता मीणा — सह संयोजक3. भरत गामड़ — सह संयोजक4. रोशनी निनामा — महासचिव5. पवन भूरिया — सचिव6. आरती परमार — सह सचिव7. गोलू सुवर — प्रवक्ता8. प्रेरणा भाभर — सह प्रवक्ता9. वासुदेव बारिया — प्रचारक10. रेखा मकवाना — सह प्रचारक11. शरद डामर — मीडिया प्रभारी12. पियुष अजनार — कोषाध्यक्ष13. टीना देवड़ा — सदस्य14. लक्ष्मी ताड़ — सदस्य15. पूजा ताड़ — सदस्य16. पायल गामड़ — सदस्यबैठक में बाबू मईडा, कालूसिंह अमलियार, प्रदीप गरवाल, अजय वसुनिया, दिनेश सुवर, अजय कटारा, हिम्मत सिंघाड़, चिरायु देवड़ा, शांतिलाल कतिजा सहित अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर BPVM प्रदेश सह संयोजक मुकेश भाभर, प्रदेश प्रवक्ता नीलेश मुनिया, ब्लॉक संयोजक वासु मोरी एवं आदिवासी परिवार विंग के साथी उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा, संगठन एवं छात्र हितों को लेकर मार्गदर्शन दिया।प्रदेश सह संयोजक मुकेश भाभर ने छात्रों से संवाद करते हुए BPVM के उद्देश्य और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों पर संगठन की भूमिका के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों की समस्याओं को समझकर उनके समाधान के लिए संगठित होकर आवाज उठाना जरूरी है।बैठक में आगामी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई। छात्रों की भागीदारी, संगठन की भूमिका और छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को चुनाव के माध्यम से मजबूती से उठाने को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।
वहीं प्रदेश प्रवक्ता नीलेश मुनिया ने विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति जागरूक रहने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने छात्र हित, शिक्षा और अधिकारों के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।छात्र हित • शिक्षा • अधिकार • संगठन






