मंत्री विजय शाह के खिलाफ प्रदेशभर मेें प्रदर्शन, महिला आयोग ने भी मंत्री के बयान को अपमानजनक बताया

आपरेशन सिंदूर में शामिल कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर की मंत्री विजय शाह द्वारा की गई अपमानजनक टिप्पणी को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने प्रदेश के कई शहरों में उनके खिलाफ प्रदर्शन किए। भोपाल में कुछ कांग्रेस नेता उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराने भी पहुंचे। उधर महिला आयोग ने भी मंत्री के बयान को अपमानजनक बताया है।

आयोग अध्यक्ष विजया राहटकर ने एक्स पर लिखा है कि कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा इस तरह के बयान दिए जा रहे है जो महिला वर्ग के लिए अपमानजनक है। यह उनकी गरिमा को ठेस पहुंचा रहे है और राष्ट्र की उन बेटियों का भी अपमान कर रहे है, जो देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कर्नल सोफिया देश की गौरवशाली बेटी है। वे देश से प्यार करने वाले सभी भारतियों की बहन है। उनके समर्पण का सम्मान हमारी जिम्मेदारी है, लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि उनके प्रति इस तरह के बयान दिए जा रहे है। इस तरह के अपमानजनक बयानों की कड़ी निंदा होना चाहिए।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि भोपाल के श्यामला हिल्स थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सेना का अपमान कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी। गुरुवार को प्रदेश के हर थाने में कांग्रेस उनके खिलाफ शिकायत लेकर जाएगी। उन्होंने देशद्रोह का काम किया है। सर्वधर्म सद्भावना मंच ने कहा कि मंत्री शाह की टिप्पणी निंदनीय है।

नफरत फैलाना और फिर माफी मांग लेना चलन बन गया है। मंत्री एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैला रहे है। पूर्व सांसद अजय प्रताप सिंह ने कहा कि मंत्री शाह देश का मान बढ़ाने वाली महिला के प्रति घटिया सोच रखते है। उन्होंने अपने बयान से इसे जाहिर कर दिया।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x