जिले की आंगनवाड़ियों में होगा “विद्यारम्भ प्रमाण-पत्र वितरण एवं ग्रेजुएशन समारोह” का आयोजन।

झाबुआ। महिला एवं बाल विकास विभाग मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार महिला बाल विकास विभाग झाबुआ द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के सहयोग से 24 मार्च 2026 को जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में “विद्यारम्भ प्रमाण-पत्र वितरण एवं ग्रेजुएशन समारोह” का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को ग्रेजुएशन सेरेमनी के रूप में विद्यारम्भ प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के लिए आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर अभिभावकों को पीले चावल, कार्ड्स आदि देकर आमंत्रित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के मेघनगर परियोजना के सेक्टर माण्डली के आंगनवाड़ी केन्द्र मंदिर फलिया क्षेत्र में सेक्टर सुपरवाईजर श्रीमती प्रियंका गमार द्वारा स्वयं बच्चों के घर जाकर अभिभावकों को पीले चावल देकर “विद्यारम्भ कार्यक्रम में आने हेतु आमंत्रण दिया गया। कलेक्टर के निर्देशानुसार बच्चों, अभिभावकों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करते हुए इसे उत्साहपूर्ण एवं समागमपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x