झाबुआ कलेक्टर ने आंगनवाड़ी केंद्र पाड़लवा थावरिया फलिया का किया निरीक्षण।

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट ने राणापुर विकासखंड अंतर्गत आंगनवाड़ी केंद्र पाड़लवा थावरिया फलिया का निरीक्षण कर केंद्र में संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बच्चों के वजन एवं ऊंचाई मापन की जानकारी की समीक्षा की गई।

निरीक्षण में पोषण ट्रैकर में दर्ज आंकड़ों एवं बच्चों के वास्तविक फिजिकल वजन में अंतर पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि बच्चों के वजन एवं ऊंचाई का सही एवं नियमित रिकॉर्ड संधारित किया जाए तथा पोषण ट्रैकर में अद्यतन जानकारी वास्तविक आंकड़ों के अनुरूप दर्ज की जाए।कलेक्टर ने केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान वॉशरूम में पानी की व्यवस्था नहीं पाए जाने पर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।कलेक्टर ने सीडीपीओ एवं सुपरवाइजर को निर्देशित किया कि विगत दिनों किए गए निरीक्षण की रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित करें तथा व्यवस्थाओं में सुधार सुनिश्चित करें।

इस दौरान सहायक कलेक्टर सुश्री आयुषी बंसल, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री महेश मंडलोई, सहायक संचालक श्री अजय चौहान, सुपरवाइजर एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x