26 मई को थान्दला में आयोजित होगी विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई।

झाबुआ। कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट के निर्देशानुसार 26 मई 2026 को प्रातः 11 बजे से थान्दला में विकासखण्ड स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन की समस्याओं एवं शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे तथा प्राप्त आवेदनों पर मौके पर ही आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

इसके साथ ही शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं लाभ प्रदान करने हेतु विभिन्न गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।जिला प्रशासन ने क्षेत्र के नागरिकों से जनसुनवाई में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील की है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x