ग्रामीण अंचल के ग्राम पंचायत काकनवानी में आयोजित जन कल्याण शिविर में उपस्थित हुए कलेक्टर।

काकनवानी। झाबुआ जिले के थांदला जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाले काकनवानी क्लस्टर की 11 ग्राम पंचायतो का तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर कार्यक्रम ग्राम पंचायत काकनवानी में आयोजित हुआ। यह शिविर दिनांक 15 जून 2026 से 17 जून 2026 तक रहेगा। इस जन कल्याण शिविर के माध्यम से शासन द्वारा संचालित समस्त योजनाओं का लाभ जन- जन तक पहुंचाने एवं जनता की समस्याओं को सुनने के लिए यह शिविर आयोजित किया।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0646,0.0000;
brp_del_sen:0.1000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
bokeh:0;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 136.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 46;

आयोजित शिविर के शुरूआती दिन कलेक्टर डॉ. योगेश तुकाराम भरसट उपस्थित हुए। शिविर में उपस्थित ग्रामीणों ने कलेक्टर को बड़ी संख्या में आवेदन पत्र देकर अपनी समस्याएं सुनाई । कलेक्टर ने ग्रामीणो की समस्याओं को सुनते हुए जल्द से जल्द निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ कलेक्टर भरसट ने थांदला महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी की जन कल्याण शिविर में अनुपस्थिति पर नाराजगी व्यक्त की।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0137,0.0000;
brp_del_sen:0.1000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
bokeh:0;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 162.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 46;

ग्राम काकनवानी के कस्बे वासियों ने पिछले 8 साल से काकनवानी कस्बे वासियों को हो रही पीने के पानी समस्या को लेकर शिकायत की। साथ ही ग्राम पंचायत काकनवानी के सचिव द्वारा जन कल्याण शिविर के बारे ग्रामीण जनों को सुचना नहीं देने की भी शिक़ायत की।

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0;
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:8;
brp_del_th:0.0013,0.0000;
brp_del_sen:0.1000,0.0000;
motionR: null;
delta:null;
bokeh:0;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2621440;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?null, icon:null, weatherInfo:100;temperature: 39;

ग्राम पंचायत पलासडोर के टोडी फलिया एवं कालिया कुआं फलिये में नल जल योजना के तहत पाईप लाईन नही डालने व नवीन आंगनवाड़ी भवनों के निर्माण करने, पुराने आंगनवाड़ी भवनों का जीर्ण-शीर्ण अवस्था में होने व पीने के पानी के लिए हेडपंप खनन करने आदि के लिए आवेदन प्रस्तुत कर शिक़ायत दर्ज करवाई।जन कल्याण शिविर के शुरूआती दिन ही 243 आवेदन पत्र आए हैं।

आयोजित शिविर में थांदला एसडीएम एवं थांदला तहसीलदार सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x