झाबुआ जिले में पनीर के नाम से बेचा जा रहा एनालॉग 180 किलोग्राम की मात्रा जप्त।

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा आगामी भगोरिया हाट बाजार एवं होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए जांच अभियान शुरू किया है। जिसमें दूध एवं दूध से बने खाद्य पदार्थ, मिठाइयां एवं विशेष तौर पर कोल्डड्रिंक की जांच की जा रही है।

जांच अभियान में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा प्रारंभिक तौर पर कोल्डड्रिंक, पनीर एवं मावा के होलसेल विक्रेता एवं स्टॉकिस्ट की जांच की जा रही है। जांच में 19 फरवरी 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री राहुल सिंह अलावा के द्वारा झाबुआ के बस स्टेशन क्षेत्र पर पनीर के नाम से विक्रय के लिए दाहोद से लाया गया एनालॉग पदार्थ जप्त तक कर नमूने लिए हैं। जप्त खाद्य पदार्थ की मात्रा 180 किलोग्राम है जिसका बाजार मूल्य विक्रेता द्वारा 41400/- बताया गया है।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण द्वारा प्रमाणित एनालॉग पदार्थ दिखने में हुबहु पनीर के जैसा होता है लेकिन गुणवत्ता स्तर पर पनीर से काफी भिन्न होता है। जिससे आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से बाजार में पनीर के नाम से बेचा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग आम उपभोक्ताओं से अपील करता है कि पनीर के नाम से बिकने वाले सस्ते एनालॉग पदार्थ को खरीदने से पूर्व विक्रेता से जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x