मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल द्वारा जिले के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं पर भ्रमण किया गया। इस दौरान आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा एवं हैडावा में होने वाले एनक्यूएएस असेसमेंट की तैयारियों का जायजा लिया साथ ही टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की चार जाँच, टीबी, सिकल सेल, गैर संचारी रोगों तथा आयुष्मान कार्ड की समीक्षा की एवं आवश्यक निर्देश दिए।

वर्तमान में स्वास्थ्य संस्थाओं के एनक्यूएएस प्रमाणीकरण हेतु NHSRC (दिल्ली) द्वारा मूल्यांकन किया जा रहा हैं, जिसमें नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैण्डर्ड के मापदंड पर खरे उतरने वाली संस्था को प्रमाणीकरण प्राप्त होता हैं। इसका उद्देश्य जनमानस को गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना हैं। जिले में अभी तक 64 स्वास्थ्य संस्थाओं को एनक्यूएएस प्रमाणीकरण मिल चुका हैं।
भ्रमण के दौरान जिला सीपीएचसी सलाहकार कैलाश चरपोटा एवं जिला क्वालिटी मॉनिटर शेरोन विलसन उपस्थित रहे।






