थांदला। झाबुआ जिले के थांदला विकासखण्ड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नारेला में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में प्राथमिक विद्यालय बिजनीपाड़ा के सभी विद्यार्थियों को Smart Maths कोचिंग संचालक सोहन मेडा ने पेन-कॉपी वितरण किया । साथ ही बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करते हुए “शिक्षा सर्वोपरि है” का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि शिक्षा ही उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है। नियमित अध्ययन और अनुशासन से ही बच्चे आगे बढ़ सकते हैं।

गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में स्थानीय पत्रकार MB TALKS45 के चीफ एडिटर मुकेश भाभर की उपस्थित रहे।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है और ऐसे प्रयास बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। प्रति वर्ष अनुसार बड़े हर्षोल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम में शिक्षणगण , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,आशा कार्यकर्ता आदि गांव के युवा एवं वरिष्ठ गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।






