आंगनवाड़ी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका एवं शौचालय निर्माण को लेकर कार्यशाला आयोजित ।

झाबुआ। कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में आज 03 फरवरी 2026 को जिला पंचायत सभा कक्ष झाबुआ में आंगनवाड़ी भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, पोषण वाटिका, शौचालय निर्माण एवं अन्य भवन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत झाबुआ श्री अक्षयसिंह मरकाम एवं कार्यपालन यंत्री ग्रामीण यांत्रिकी सेवा झाबुआ श्री सी.एस. अलावा द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया। कार्यशाला के दौरान रेन वाटर हार्वेस्टिंग प्रणाली, पोषण वाटिका विकास, शौचालय निर्माण तथा भवन निर्माण से संबंधित कार्यों के गुणवत्ता पूर्वक एवं तकनीकी मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन हेतु विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।

साथ ही निर्माण कार्यों में सतत निगरानी एवं गुणवत्ता नियंत्रण के महत्व पर भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।इस प्रशिक्षण से ग्राम पंचायतों में संचालित विभिन्न निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा आंगनवाड़ी भवनों के माध्यम से जल संरक्षण, पोषण संवर्धन एवं स्वच्छता को प्रभावी रूप से बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा एवं मनरेगा अंतर्गत जिले की समस्त जनपद पंचायतों के सहायक यंत्री एवं उपयंत्री उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x