आगामी त्यौहारों के मद्देनजर प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त समन्वय बैठक आयोजितआगामी ।

भगोरिया एवं होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से कलेक्टर नेहा मीना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक आयोजित की गई।

बैठक में कलेक्टर नेहा मीना ने निर्देश दिए कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा पर्वों के दौरान कानून-व्यवस्था पूर्णतः चाक-चौबंद रहे। भगोरिया मेले के आयोजन स्थलों पर झूलों एवं अस्थायी संरचनाओं का सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ले-आउट सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक मेला स्थल के लिए पृथक आपदा प्रबंधन योजना तैयार की जाए तथा पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासनिक अमले की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर ने कहा कि भगोरिया के दौरान प्रवेश एवं निकास मार्गों की स्पष्ट एवं व्यवस्थित व्यवस्था रहे, जिससे भीड़ का सुचारु आवागमन हो सके और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति निर्मित न हो। साथ ही पशु मेलों में सघन जांच की जाए। गोवंश के अवैध व्यापार पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए तथा गोवंश वध प्रतिषेध अधिनियम, 2004 के अंतर्गत किसी भी प्रकार की गैरकानूनी गतिविधि ना होने पाए।पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह ने निर्देशित किया कि भीड़ प्रबंधन के लिए पूर्व से ही समुचित कार्ययोजना तैयार की जाए।

भगोरिया मेला आयोजित होने वाले स्थानों का संबंधित थाना प्रभारी एवं पुलिस दल द्वारा अनिवार्य रूप से पूर्व निरीक्षण किया जाए। मेला स्थलों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम, सीसीटीवी एवं प्रभावी उद्घोषणा (अनाउंसमेंट) व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।उन्होंने विशेष रूप से निर्देश दिए कि भगोरिया के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत नियमित पेट्रोलिंग की जाए तथा संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाए। होली पर्व के अवसर पर ‘ड्रंक एंड ड्राइव’ के मामलों की रोकथाम हेतु सघन वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया जाए, जिससे दुर्घटनाओं पर नियंत्रण रखा जा सके।

पंबैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपाल सिंह महोबिया सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x