इंदौर के पलासिया इलाके में पुलिस ने एक बड़े नकली नोट रैकेट का खुलासा किया है। वॉट्सऐप के जरिए नकली नोट बेचने का सौदा कर रहे दो युवकों को सादी वर्दी में पकड़ा गया।
गिरफ्तार किए गए युवकों के पास से करीब 40 लाख रुपये के नकली नोट बरामद हुए हैं। यह नोट असली नोटों की गड्डियों में ऊपर और नीचे छिपा कर रखे गए थे, ताकि पहली नजर में नकली न लगें। पुलिस को शक है कि यह पूरा मामला एक संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है।
डीसीपी हंसराज सिंह जैन की टीम को सूचना मिली थी कि कुछ युवक सोशल मीडिया पर नकली नोट बेचने का सौदा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने खुद को ग्राहक बनाकर उनसे वॉट्सऐप पर संपर्क किया और तय सौदे के तहत दोनों युवकों को पलासिया इलाके में बुलाया गया।






