सोना सस्ता हुआ या फिर कीमतों में आया उछाल? 10 बड़े शहरों में क्या है 22 कैरेट का गोल्ड रेट

भारत-पाकिस्तान तनाव की वजह से पिछले एक हफ्ते में सोने के भाव लगभग तीन हजार रुपये की तेजी देखी गई। आज सोमवार 12 मई को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (MCX) पर सोने की कीमतों में गिरावट आई है। अंतरराष्ट्रीय सर्राफा कीमतों में गिरावट की वजह से सोना सस्ता हुआ है। भारत में गोल्ड रेट इन दिनों ऑल टाइम हाई चल रहा है। एक्सपर्ट की मानें तो आने वाले दिनों में सोने के भाव में बढ़ोतरी हो सकती है।

MCX पर सोने का भाव 95,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला, जबकि बंद भाव 96,518 रुपये पर हुआ था। मिंट के मुताबिक सुबह 9:05 बजे, MCX पर सोने का भाव 2,253 रुपये 2.33% की गिरावट के साथ 94,265 प्रति रुपये 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था।

हालांकि घरेलू बाजार में सोने के भाव में कोई बड़ा उतार चढ़ाव नहीं देखा गया है। देश के सभी शहरों में फिलहाल 24 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 96 हजार रुपये के पार पर कारोबार कर रहा है। वहीं गहने खरीदने वालों की बात करें तो 22 कैरेट गोल्ड प्रति 10 ग्राम 88 हजार रुपये के पार है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x