संपूर्णता अभियान’ 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक तीन महीने तक गहन रूप में संचालित होगा।

नीति आयोग द्वारा संचालित ‘संपूर्णता अभियान’ 28 जनवरी से 14 अप्रैल 2026 तक आकांक्षी ब्लॉकों में गहन रूप से संचालित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पोषण, शिक्षा और कृषि जैसे छह प्रमुख संकेतकों में 100% परिपूर्णता (संतृप्ति) हासिल करना है। अभियान की अवधि तीन महीने की है, जिसमें जिले और ब्लॉकों द्वारा कार्ययोजना बनाकर प्रगति की नियमित निगरानी की जाएगी।

नीति आयोग ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्देश दिए कि वे इस अभियान के लिए तीन महीने की कार्ययोजना तैयार करें और समयबद्ध तरीके से इसे क्रियान्वित करें। अभियान के दौरान जागरूकता कार्यक्रम और व्यवहार परिवर्तन गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएंगी।नीति आयोग ने सभी आकांक्षी विकासखंडों को तीन महीने की कार्ययोजना बनाकर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और सतत निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

इस अभियान के माध्यम से जिले में पोषण, शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में ठोस परिणाम प्राप्त करने के साथ-साथ बच्चों और माताओं के जीवन स्तर में सुधार लाने पर जोर दिया जाएगा।

इस दौरान कलेक्टर नेहा मीना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेंद्रसिंह चौहान, उप संचालक कृषि श्री एन. एस. रावत, जिला योजना अधिकारी श्रीमती हेलेन वसुनिया एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x