Gold Loan को लेकर RBI लाएगा नए नियम, बैंकों और NBFCs को सख्ती से करना होगा पालन

नई दिल्ली:

New Rules for Gold Loans: अगर आपने कभी पैसों की जरूरत पड़ने पर सोने को गिरवी रखकर लोन लिया है या लेने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है. RBI अब गोल्ड लोन (Gold Loan) को लेकर नए नियम लाने जा रहा है. इन गाइडलाइंस का मकसद गोल्ड लोन सिस्टम को ज्यादा पारदर्शी और सुरक्षित बनाना है.

गोल्ड लोन के नियमों में होगा बड़ा बदलाव

RBI ने कहा है कि गोल्ड लोन देने वाले बैंकों और NBFCs (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों) के लिए जल्द ही नए नियम जारी किए जाएंगे. इनका मकसद है कि सोने के गहनों पर मिलने वाले लोन को लेकर कोई गड़बड़ी न हो. खास बात यह है कि ये नियम लोन लेने वालों के हित में होंगे और लोन देने वाली कंपनियों की जिम्मेदारी बढ़ाएंगे.

नई गाइडलाइंस क्यों जरूरी ?

RBI को हाल ही में यह देखने को मिला कि कुछ कंपनियां गोल्ड लोन देने के नियमों में ढील बरत रही हैं. रिपोर्ट में बताया गया कि लोन देने की प्रक्रिया में कई खामियां थीं जैसे सोने की सही वैल्यू न लगाना, लोन की रकम का सही इस्तेमाल न होना और आउटसोर्सिंग में लापरवाही. इसी को देखते हुए RBI अब सख्त और एक जैसी गाइडलाइंस लाने जा रहा है.

ड्राफ्ट गाइडलाइंस पर मांगी गई राय

RBI ने इस बारे में एक ड्राफ्ट जारी किया है जिस पर जनता से सुझाव मांगे गए हैं. यानी आने वाले दिनों में फाइनल गाइडलाइंस बनेंगी, जो बैंकों और NBFCs को माननी होंगी.

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Oldest
Newest Most Voted
Inline Feedbacks
View all comments
0
Would love your thoughts, please comment.x
()
x